May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सदस्यता अभियान शुरू, लोगों में उत्साह

1 min read
Spread the love

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सदस्यता अभियान शुरू, लोगों में उत्साह

आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रायगढ़ जिला अध्यक्ष महादेव परिहारी ने पार्टी विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, युवाओं, श्रमिकों और समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर पार्टी की नीति, सिद्धांत और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। श्री परिहारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के हर तबके की आवाज को बुलंद करने, गरीबों, मजदूरों और किसानों के हक के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है।

उन्होंने लोगों से पार्टी से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रायगढ़ में सक्रियता और मजबूती को लेकर खुशी जाहिर की। कई लोगों ने मौके पर ही सदस्यता लेने की इच्छा व्यक्त की और पार्टी के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया। श्री परिहारी ने कहा कि रायगढ़ में जल्द ही बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सकें और जिले में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.