May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

किशन लठारे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

1 min read
Spread the love

किशन लठारे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

चांपा – जाने-माने शिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय रंगकर्मी किशन लठारे का जन्मदिवस 27 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाएंगे।

किशन लठारे शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने अनूठे योगदान के लिए विख्यात हैं। उन्होंने एक हजार से अधिक स्ट्रीट प्ले कर समाज को जागरूक किया है। उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें युवा पुरस्कार (नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार) और मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण (छत्तीसगढ़ शासन) जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

उनकी प्रतिभा की पहचान देश ही नहीं, विदेशों में भी हुई है। सिंगापुर, मलेशिया और यूएई (दुबई) में उन्होंने भारतीय रंगमंच की शानदार प्रस्तुतियां दीं। अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिताओं में मुंबई, आगरा और गोवा जैसे बड़े मंचों पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार जीतकर उन्होंने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।

खेल के क्षेत्र में भी वे पीछे नहीं रहे। चांपा प्रीमियर लीग 2023 में विजेता बनकर उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस विशेष अवसर पर नवोदय कला मंच, चांपा परिवार की ओर से किशन लठारे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं! हम उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हैं।

शुभकामनाओं सहित,
नवोदय कला मंच, चांपा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.