May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

धरमजयगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने अवैध महुआ शराब निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की है। कई महीनों से गांव-गांव में शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थाना प्रभारी को हाल ही में भंडारीमुड़ा गांव के पास एक झोपड़ी में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर दबिश दी, जहां उन्होंने पाया कि वहां महुआ सड़ा कर शराब बनाने की तैयारी की जा रही थी।

खोजबीन के दौरान, थाना प्रभारी ने सभी मटकों में मौजूद महुआ को नष्ट करवाया और संबंधित ग्रामीण को कड़ी चेतावनी दी। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब निर्माण पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है, और थाना प्रभारी आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.