धरमजयगढ़ की एक बेटी, टलेंद्री राठिया, ने अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया
1 min read
धरमजयगढ़ की एक बेटी, टलेंद्री राठिया, ने अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। संयुक्त एकलव्य स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि न केवल टलेंद्री के लिए, बल्कि धरमजयगढ़ के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ ने छात्रा की सफलता पर उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी विकास मंच, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस ओलंपियाड में टलेंद्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। अब उसे पुरस्कार स्वरूप विशिष्ट योंगिता प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस सम्मान समारोह का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगा।
