May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

धरमजयगढ़ के पारेमेर जंगल हो रहा कब्जा विभागीय अधिकारी अनजान

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ के पारेमेर ग्राम पंचायत के घुटलुआ गांव में शासकीय भूमि पर बेजाकब्ज़ा होने का मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण ने नदी किनारे स्थित पहाड़ी टीले से सटी भूमि पर जेसीबी से समतल कार्य शुरू कर दिया है, जो कि विभागीय कर्मचारियों की नजर से बाहर रहा। जब इस बारे में जानकारी प्राप्त की गई, तो घटनास्थल पर जेसीबी से कार्य करते हुए व्यक्ति ने यह दावा किया कि जिस भूमि पर वह काम कर रहा है, वह उसकी निजी भूमि है, और इसी कारण वह शासकीय भूमि पर खेत बना रहा है।

राजस्व विभाग के पटवारी विजय तिर्की ने इस मामले पर जानकारी नहीं होने की बात कही और कहा कि वह मौके पर जाकर जांच करेंगे कि यह भूमि राजस्व विभाग की है या फिर वन विभाग की। इस तरह की घटनाओं पर सवाल उठते हैं कि विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ी और बेजाकब्ज़ा के मामलों में क्या कदम उठाए जाते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.