May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

प्रसिद्ध औघड आश्रम स्थापना दिवस पर शेखरपूर में गूंजा अघोर महामंत्र

1 min read
Spread the love

्रसिद्ध औघड आश्रम स्थापना दिवस पर शेखरपूर में गूंजा अघोर महामंत्र

पत्थलगांव प्रसिद्ध औघड़ आश्रम शेखरपूर में महाविभूति स्थल का स्थापना दिवस समारोह राविवार से प्रारंभ से ओघर महामंत्र गुजा भक्तिमय में गुंजन से श्रद्धालु भक्त भव विभोर हुए
कई राज्यों से आए श्रद्धालु समारोह में शामिल रहे पत्थलगांव के प्रसिद्ध औघड़ आश्रम स्थल मां काली मंदिर आश्रम में सोमवार की सुबह अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर गुरु पद संभव मां काली की पूजा-अर्चना कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद ‘अघोरान्नां परो मंत्र नास्ति तत्वं गुरौ परम्’ का अखंड जाप प्रारंभ किया गया। स्थापना समारोह में छत्तीसगढ़ सहित ओडिसा, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली व मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। अघोरेश्वर धाम में भक्तिमय वातावरण में आध्यात्म और ज्ञान की गंगा बह रही थी और इसमें शामिल लोग अपने को धन्य समझ रहे थे। सुबह से ही आश्रम परिसर में अघोरेश्वर बाबा एवं सर्वेश्वरी मां काली जी के महाविभूति स्थल के पूजन-आरती के बाद मंत्रों का अखंड कीर्तन शुरू हो गया जो निरंतर जारी रहा । देश के विभिन्न कोने से भक्तों के आने का सिलसिला भी जारी रही वहीं मंदिर प्रांगण समीप स्थित मैदान में सैकड़ों गाड़ियों की कतार लगी ।
इस अवसर पर यहां विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया भंडारे में दिन- रात प्रसाद लेने की व्यवस्था की गई वहीं रहने के लिए भी पंडाल सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्था की गई । हजारों की संख्या में जुटी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने आश्रम में व्यवस्थित की गई थी । जिसमें आश्रम सदस्यों के साथ ही बाहर से आये समाजसेवी को जिम्मेदारी दी गई है। शेखरपुर आश्रम के पास बड़ी संख्या में वाहनों को देखते हुए संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है और अलग पार्किंग बनाए गए है।
इस मौके पर यहां विशाल निशुल्क गरीब परिवार की बुजुर्ग महिला पुरुष को कंबल वितरण किया गया आश्रम में अध्यनरत बालकों के लिए गर्म कपड़े भी दिए गए ।। आयोजन का शुभारंभ बाबा श्री परम पूज्य संतोष जी अऔघड आश्रम के संस्थापक अघोरेश्वर सिद्धांत गौतम बाबा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए की गई। जिसमें विभिन्न स्थानों से आए जनप्रतिनिधि समाजसेवी आईएएस ऑफिसर भी शामिल रहे आश्रम से जुड़े विभिन्न क्षेत्र से आए कार्यक्रम सेवा में सम्मिलित रहे उन्हें स्मृति चीन एवं शाल भेंट कर आश्रम के बाबा श्री संतोष जी के द्वारा सम्मानित किया गया ।
फूलों से सजाया गया है महाविभूति स्थल को
शेखरपूर आश्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना यहां महाविभूति स्थल को फूल मालाओं से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां चल रहे कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के गांव के लोग भी श्रद्धा के साथ शामिल रहे और अखंड कीर्तन ‘अघोरन्नां परो मंत्र नास्ति तत्वं गुरौ परम’ अर्थात अघोर मंत्र से कोई श्रेष्ठ मंत्र नहीं, और गुरू से श्रेष्ठ कोई तत्व के जाप में तल्लीन है। लोग अखंड कीर्तन में मग्न होकर भक्तिभाव से सराबोर हैं। यहां महााविभूति स्थल की अखंड परिक्रमा कर रहे अखंड कीर्तन सोमवार संध्या को समाप्त हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.