April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बसपा ने रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए महेन्द्र जायसवाल को संयोजक नियुक्त किए

Spread the love

बसपा ने रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए महेन्द्र जायसवाल को संयोजक नियुक्त किए

छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी, बसपा व रायगढ़ लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों की सहमति से नियुक्ति

रायगढ़ – बसपा लोकसभा चुनाव में जुटी बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार के दिशा निर्देश से मंगलवार को रायगढ़ लोकसभा सीट के चुनाव संचालन व प्रबंधन हेतू महेन्द्र कुमार जायसवाल को संयोजक पद पर नियुक्त किया गया । प्रदेश बसपा व रायगढ़ लोकसभा के पदाधिकारियों व सदस्यों और चुनाव प्रबंधन समिति के सहमति से महेन्द्र कुमार जायसवाल को रायगढ़ लोकसभा क्षेंत्र (2) के लिए चुनाव संचालन हेतू संयोजक नियुक्त किया गया ।
महेन्द्र कुमार जायसवाल को चुनाव संचालन हेतु संयोजक नियुक्त करने के बाद बसपा रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपनी चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है । विदित हो बसपा रायगढ़ लोकसभा कमेटी द्वारा महेन्द्र कुमार जायसवाल को लोकसभा चुनाव संचालन हेतु संयोजक नियुक्त करने के बाद बसपा के चुनाव प्रचार प्रसार में मजबुती आई हैं । बैठक में रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी इन्नोसेन्ट कुजूर, सहित बसपा छत्तीसगढ़ प्रभारी दाऊराम रत्नाकर, लोकसभा प्रभारी रूपलाल चौहान, जिलाध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया लाल जागड़े़, जिला महासचिव रामसुरत भारद्वाज, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सारंगढ़ नारायण रत्नाकर, जिला प्रभारी रमेश राऊत राय, रमेश अन्नत (चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष), देवनारायण वर्मा, विनोद कुर्रे , प्रेमलाल कुर्रे, प्रदीप चौबे, भीमराव, संतोष भारद्वाज, सनातन चन्द्रा, शैलेंद्र, फकीर चंद सिदार आदि पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकर्ताओं उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुआ ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.