May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पत्थलगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत ईला पं.भवन रहता है बंद.सचिव रहती है नदारत

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत ईला पं.भवन रहता है बंद.सचिव रहती है नदारत

पत्थलगांव जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत ईला पंचायत भवन अक्सर बंद रहता है पंचायत भवन को नियमित खोलना उचित नहीं समझा जाता है
गुरुवार को दिन के 1:30 बजे ग्राम पंचायत भवन पूरी तरह बंद मिला जबकि राज्य सरकार के विकास कार्यों में ग्राम पंचायत की सबसे अहम महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। इन्ही पंचायत भवन से शासन के कार्य योजना एवं विकास की योजनाओं को अमली जामा पहना कर गाँव को विकास की गति से जोड़ा जाता है। पर ग्राम ईला के पंचायत सचिव घर मे बैठ कर सरकारी बेतन का मजा ले रहे है जबकि रोजाना ग्राम पंचायत को खोलना और गाँव के लोगो को विकास कार्यो की जानकारी देते हुए उन्हें विकास की राह में आगे रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव की होती है। पर ग्राम ईला की पंचायत सचिव नील कुसुम एक्का जो ग्राम पंचायत भवन को खोलना ठीक नही समझती और पंचायत भवन खोले भी क्या जरूर जब बिना पंचायत भवन खोले ही वेतन मिलता है तो पंचायत भवन खोलेने की क्या आवश्यकता
वही ग्राम ईला के गाँव वासियों के कहना है कि ग्राम पंचायत भवन हफ्ते में एक बार खुल जाए तो बहुत है यही कारण है कि गाँव वासियों को शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रयाप्त लाभ नही मिल पा रहा है।
सीईओ पवन पटेल ने बताया कि पंचायत भवन खोलना जरूरी है अगर ईला का पंचायत भवन बंद है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.