May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा के वाणिज्य संकाय के छात्रों ने किया पहला औद्योगिक भ्रमण ।

1 min read
Spread the love

शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा के वाणिज्य संकाय के छात्रों ने किया पहला औद्योगिक भ्रमण ।

कुसमुरा/ स्थानीय शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ (छ. ग.) से संबद्ध शासकीय महाविद्यालय कुसमुरा में प्राचार्य डॉ. मनोहर पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रो. खुशबू तिवारी (वाणिज्य विभाग) के कुशल नेतृत्व में वाणिज्य संकाय के अध्यनरत बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दिनांक (14/10/2023) दिन- शनिवार दोपहर 12 से 2 के मध्य एक औद्योगिक यात्रा का आयोजन किया गया । विद्यार्थियों के शैक्षणिक संवर्धन एवं सहयोग के लिए प्रो. वैभव पारा (IQAC) प्रभारी की विशेष भूमिका रही । इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए संस्थान के करीब 20 छात्र इस औद्योगिक यात्रा का हिस्सा बने इस यात्रा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उद्योग एवं उद्यम के प्रति शिक्षा का प्रसार करना है जिसके लिए महाविद्यालय पूरी तरह से प्रतिबद्ध है ।
औद्योगिक यात्रा के लिए मां शाकंबरी स्टील लिमिटेड प्राइवेट इंडस्ट्री का निर्धारण किया गया । यह औद्योगिक स्थल संबलपुरी रायगढ़ जिले में स्थित हैं । यह औद्योगिक इकाई मुख्यतः स्पंज आयरन, स्टील बिलेट और स्टील मेज का निर्माण एवं निर्यात करती हैं ।
संस्था के निर्देशक एवं प्रबंधक श्री. सुधीर मिश्रा सर ने महाविद्यालय विद्यार्थियों को अवगत कराया कि यह औद्योगिक इकाई 24 मार्च सन् 2004 में स्थापित हुई । श्री. सुधीर सर ने विद्यार्थियों को ‘स्पंज आयरन’ बनने की प्रकिया को समझाया । सर ने कहा की सर्वप्रथम कच्चे माल आयरन ओर को क्रशर से छोटे साइज़ में किया जाता है , उसके बाद आयरन ओर से ऑक्सीजन निकालकर लगभग 1100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कोयला में जलाया जाता हैं । स्पंज आयरन तैयार होता है , उस स्पंज आयरन को पिग आयरन और स्क्रैप मिलाकर 3000 डिग्री में भट्ठी में पिघलाया जाता है उसके बाद उसे लंबा सा आकार देकर ठंडा किया जाता हैं । धातुकृत लोहा या बिलेट नाम से भी जाना जाता हैं ।
श्री. सुधीर सर ने भ्रमण के दौरान बताया कि इस औद्योगिक इकाई में लगभग 400 कर्मचारी कार्य करते हैं । साथ ही सभी कार्यो को नियंत्रित करने के लिए पूरी औद्योगिक इकाई को कंप्यूटरीकृत किया गया हैं जहाँ से उसकी मोनिटरिंग की जाती हैं । भ्रमण के दौरान सर ने विद्यार्थियों के समस्त सवालों का जवाब भी दिया जो भविष्य में उनके ज्ञान को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध होंगे । भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई एवं उद्यम एवं उद्योगों के प्रति उनकी जागरूकता देखने को मिली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.