April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मानसून की एंट्री के साथ ही जमकर बारिश: 6 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Spread the love

मानसून की एंट्री के साथ ही जमकर बारिश: 6 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

पत्थलगांव. छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार बात कि जाऐ यनि आज प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के अनुसार, 27 जून को सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा जशपुर और कबीरधाम जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर अति भारी से सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के रायगढ़ जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं प्रदेश के कोरिया, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव, बीजापुर जिलों एक दो स्थानों पर गरजचमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि ऑरेंज अलर्ट उन इलाकों के लिए जारी किया जाता है, जहां मूसलाधार बारिश की आशंका रहती है। वहीं यलो अलर्ट भारी बारिश के लिए जारी किया जाता है।
27 जून को सुबह 8:30 से 28 जून के सुबह 8.30 तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कांकेर जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यहां पर यलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई और दो स्थानों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.9 ARG सूरजपुर और न्यूनतम तापमान20.10C कबीरधाम में दर्ज किया गया। वहीं बारिश की बात करें तो महासमुंद में-14, माना -13 , तखतपुर -12 , पथरिया-11 , सुकमा, पिथौरा-10 दर्ज किया गया।
गरियाबंद जिले में पिछले 37 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क, शासकीय कार्यालय व घरों में जलभराव हो गया है। फिंगेश्वर स्थित बीआरसीसी कार्यालय, अस्पताल परिसर और जनपद कार्यालय के सामने पानी भर गया है। छोटे नदी नालों में भी जल का स्तर बढ़ गया है। फिंगेश्वर , राजिम, गरियाबंद मैनपुर, देवभोग छुरा सहित कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश का यही आलम रहा तो कई मार्गों पर रुकावट हो सकती है। बहरहाल पूरे जिले में झमाझम बारिश हो रही है।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.