May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्राम गोड़ा में आयोजित अखंड नवधा रामायण 50 वां वर्ष रजत महोत्सव में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

1 min read
Spread the love

ग्राम गोड़ा में आयोजित अखंड नवधा रामायण 50 वां वर्ष रजत महोत्सव में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्री रामचंद्र जी की असीम अनुकंपा से ग्राम गोड़ा में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य नवधा रामायण का आयोजन किया गया उल्लेखनीय हो कि ग्राम गोड़ा में लगातार 50 वर्ष अखंड नवधा रामायण रजत महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राकेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक महेंद्र गुप्ता , सरपंच सत्यवान साहू शामिल हुए उन्होंने सर्वप्रथम प्रभु श्री राम जी की तैल चित्र में पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की तत्पश्चात आयोजन समिति एवं ग्राम वासियों ने अतिथियों का नारियल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि आपका गांव ऐतिहासिक गांव है जहां आज 50 वां वर्ष अखंड नवधा रामायण आयोजित की गई है प्रभु श्री राम आप सब की मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे इसी तरह आगे भी आयोजन होता रहे और गांव में उत्सव का माहौल रहे आप सब का आशीर्वाद मुझ पर सदैव बना रहे यही कामना करती हूं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.