May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से 24 घंटे में रौशन हुआ ग्राम पिण्डरी

1 min read
Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से 24 घंटे में रौशन हुआ ग्राम पिण्डरी

सारंगढ़।ग्राम पंचायत पिण्डरी में लगातार 63 के0वी0 के ट्रांसफार्मर ख़राब होने से गांव में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय जनपद सदस्य प्रणय सिंह वारे ने बिजली की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस बात को सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े को अवगत कराएं उन्होंने तत्काल सहायक यंत्री को पत्र लिखकर ग्राम पिंडरी में 63 केवी ट्रांसफार्मर को बदलकर 100 केवी लगाने निर्देशित किया ताकि गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो सके बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने 24 घंटे के अंदर ग्राम पिंडरी में 63 केवी ट्रांसफार्मर के बदले 100 केवी ट्रांसफार्मर बदली जिससे गांव रौशन हुआ इस तरह 24 घंटे के अंदर विधायक उतरी जांगड़े के पहल पर ग्राम पिंडरी में विद्युत व्यवस्था बहाल हुई जिससे गांव में खुशी की लहर है इस कार्य के लिए स्थानीय जनपद सदस्य प्रणय सिंह वारे ने एवं समस्त ग्राम वासियों ने विधायक उतरी जांगड़े आभार व्यक्त किया है एवं बिजली विभाग को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है इस संदर्भ में विधायक ने कहा कि गांव में लगातार लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत मिल रही थी जिसे ध्यान में रखकर अधिकारियों को अवगत कराई गई जिस पर तत्काल कार्यवाही की गई है जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हुई है जिसके लिए मैं बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसी तरह सारंगढ़ विधानसभा के किसी भी गांव में बिजली पानी की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने पर समस्या का समाधान करने में सदैव प्रयासरत रहूंगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.