May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भाजपा कार्यकर्ताओं के एकता और मेहनत की है यह ऐतिहासिक जीत

1 min read
Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं के एकता और मेहनत की है यह ऐतिहासिक जीत

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 27 से श्रीमती सरिता राजेंद्र ठाकुर को भारी बहुमत से विजयी होने पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
साथियों यह जीत भारतीय जनता पार्टी की एकता एवं कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत की जीत है, मैं सभी वार्ड नंबर 27 के मतदाताओं का हृदय से आभारी हूं जिन्होंने वार्ड के विकास में नया अध्याय जोड़ने के लिए श्रीमती सरिता राजेंद्र ठाकुर के ऊपर अपना अमूल्य वोट देकर इस चुनाव में विश्वास जताया है इसके साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के हर वह कार्यकर्ता जिन्होंने दिन-रात परिश्रम कर पार्टी को विजय दिलाने में दिल से मेहनत की उनका भी तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में हम इसी प्रकार रायगढ़ में कमल खिलाते हुए छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर पुनः सरकार बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। भाजपा की यह जीत चुनावी वर्ष में यह संदेश देने के लिए काफी है कि अब जनता जनार्दन ने भी इस तानाशाही भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिया है और वह बहुत ही बेसब्री से विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है जिसमें की बीते 4 सालों में शासन और प्रशासन की उदासीनता का जवाब वह अपने मतों का प्रयोग करके देगी।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद
भाजपा कार्यकर्ता जिंदाबाद

गौतम अग्रवाल
भाजपा कार्यकर्ता रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.