May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अज्ञात कॉलर पेंशनर के मोबाइल पर डाउनलोड कराया मोबाइल ऐप और खाते से निकाल लिया 73,000 रूपये

1 min read
Spread the love

अज्ञात कॉलर पेंशनर के मोबाइल पर डाउनलोड कराया मोबाइल ऐप और खाते से निकाल लिया 73,000 रूपये…. *रायगढ़* । मालीडीपा रोड बोइरदादर में रहने वाले सुनील रंजन सरकार पिता स्व. अनंत सरकार उम 71 वर्ष द्वारा कल ‍दिनांक 03.10.2022 को थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़ित बताया कि एसबीआई का पेंशनर है, दिनांक 06.09.2022 की रात करीब 9.30 बजे मोबाइल पर एक नये नम्बर 810050XXXX से मैसेज आया कि घर की बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा तथा बिजली कनेक्शन न कटे इसलिए मांबाइल नं . 810050XXXX पर संपर्क करें । जिसके बाद बिजली विभाग से संपर्क कर यह कंफार्म किया बिजली बिल जमा हुआ है या नहीं । तब बिजली विभाग ने बताया कि बिजली बिल जमा हो गया है । कुछ देर बाद उसी नंबर 810050XXXX से कॉल आया , कॉलर बिजली बिल के संबंध में मोबाइल में ऐप अपडेट करने बोला जिसे सुनील रंजन अपडेट आप करिये क्योंकि यह आपके विभाग का काम है । तब कॉलर बोला कि बिजली बिल धारक को ही अपटेड करना पड़ता है कहकर धोखे से अपटेड करने का प्रोसेस बताते हुए प्ले स्टोर से *Quick View App डाऊनलोड कराया* और ऑनलाइन 1 /- रू . पेटीएम या गुगल पे से रूपये भेजने बोला जैसे ही सुनील रंजन 01 /- रूपये उसके मोबाइल नं0 पर PayTM किये उसके खाते से 48000 /- और दूसरी बार 25000/- रूपये *कुल 73,000/- रूपये* धोखे से डेबिट कर लिया । आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.