May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मोर मया ला राखे रहिबे आज से सिनेमाघरों में

1 min read
Spread the love

मोर मया ला राखे रहिबे आज से सिनेमाघरों में
रायगढ / छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निरंतर निर्माण और प्रदर्शन इस बात का परिचायक है कि अब अन्य राज्यों की आंचलिक फिल्मों की तर्ज पर प्रदेश के सीने दर्शकों की पसंद छालीवुड में बन रही फिल्में बन चुकी है । इसी श्रृंखला में ए बी फिल्म्स के बैनरतले आज से प्रदेश भर के सिनेमाघरों , मल्टीप्लेक्स, पी वी आर में मोर मया ला राखे रहिबे का विराट प्रदर्शन होने जा रहा है । फ़िल्म के गाने फ़िल्म के रिलीज होने से पहले ही लाखों वीवर्स की पसंद बन चुकी है और सोशल मीडिया में सैकड़ों की तादाद में पूरे प्रदेश भर में युवक -युवतियों द्वारा रील बनाये जा रहे हैं ।
निर्माता एक्टर बॉबी खान की फ़िल्म मोर मया ला राखे रहिबे के निर्देशक राजेश नायक हैं । फ़िल्म के गीत संगीत छालीवुड के प्रख्यात सिंगर सुनील सोनी एवम अलका चंद्राकर सहित शैल किरण , शेख अमीन के हैं । इसके अलावा इस फ़िल्म में सुपर स्टार अनुज शर्मा की आवाज में गीत सुनना सुखद अनुभव साबित होगा । पारिवारिक ,संगीतमय, रोमांटिक व कॉमेडी , एक्शन ड्रामा से भरपूर मनोरंजक बनी इस फ़िल्म के हीरो बॉबी खान और हीरोइन प्रतिभा पाण्डे , तनुश्री की लव केमेस्ट्री फ़िल्म को नई ताजगी प्रदान करती है । वंही फ़िल्म में खलनायक की भूमिका में भोजपुरी फिल्मों के स्टार बिपिन सिंह का अनूठा अंदाज और सीमा का आयटम सांग से मनोरंजन का जबर्दस्त तड़का साबित होगा ।
मोर मया ला राखे रहिबे का “सुन ले ते सुन ले मोर जवारा फ़िल्म के रिलीज होने से पहले ही जबरदस्त हिट हो चुकी है और पूरे छत्तीसगढ़ में इसकी दीवानगी छाई हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.