May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बीट क्वाइन के नाम पर बड़ी ठगी , पूलिस के चंगुल में फंसे ठग

1 min read
Spread the love

करोड़ो रूपये लाभ होने का दिया था लालच
जांजगीर चाम्पा (रायगढ़ अंचल)। बीट क्वाईन खरीदने के नाम पर 03 वर्ष के अंदर 06 लाख रूपये में 6 से 07 करोड़ रूपये मिलने का लालच देकर पैसे ठगी करने का मामला सामने आया है।ठगी करने वाले 06 आरोपियों को जांजगीर चाम्पा जिले के थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 218/22 धारा 420, 147, 294, 506, 323, 120बी भादवि पंजीबद्ध है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मूताबिक प्रार्थी मनोज कुमार आरले निवासी कुटरा द्वारा दिनांक 04.08.22 को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पोड़ी राछा के श्रीकांत आशिकर, चंद्रकांत आशिकर, रंजित माथुर, गनपत साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा बीट क्वाईन खरीदने के नाम पर तीन साल के भीतर 6 से 7 करोड़ रूपये मिलेगा बोलते हुए 6 लाख रूपये की ठगी करना एवं प्रार्थी के मोबाईल नंबर को छेड़छाड़ कर यूपीसी कोड निकालकर गनपत साहू निवासी पोडी के नाम पर करा लेने तथा सभी आरोपी मिलकर पैसा वापस करने के बहाने राछा भाठा स्थित एक्शन बुट हाउस में बुलाकर प्रार्थी एवं इसकी पत्नी को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 218/22 धारा 420, 147, 294, 506, 323, 4 120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ करने एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से 10000 रूपये की ठगी करना बताया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी 01. श्रीकांत आशिकर उम्र 30 वर्ष 02. चंद्रकांत आशिकर उम्र 28 वर्ष 03 रंजीत माथुर उम्र 22 वर्ष 04 गनपत साहू उम्र वर्ष 05 पुरूषोत्तम दास वैष्णव उम्र 45 वर्ष एवं 06 लालचंद साहू उम्र 45 वर्ष सभी निवासी पोंडी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को दिनांक 05.08.22 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
क्या होता है बीट क्वाइन – बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है। यह एक ऐसी करेंसी है जिसे कोई नहीं देख सकता यह वर्चुअल रूप में पाई जाती है।इसे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में सिक्योर करके रखते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इसका चलन काफी बढ़ गया है। आप इसे किसी अन्य करेंसी की तरह खरीद सकते हैं जैसे Dollar, Rupee, Krona, Dinar आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.