July 14, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

Spread the love

बाय पास सड़क नाले के पास नग्न अवस्था मे अज्ञात युवक की मिली लाश

घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है घरघोड़ा बाईपास रोड भेन्ड्रा नाला पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शत विक्षत हालत में शव मिला है, सूचना पर थाना प्रभारी शरद चन्द्रा एवं उनके टीम तत्काल मौके पर पहुँच कर शव पंचनामा भरकर शव शिनाख्ती सहित आगे की कार्यवाही में जुट पहुंचे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाईपास रोड भेन्ड्रा नाला पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शत विक्षत हालत में शव मिला है, तथा तत्काल मौके पर थाना प्रभारी शरद चन्द्रा एवं उनके स्टाफ पहुंचे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताये अनुसार मृतक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है जो बिना कपड़े की अवस्था मे मिला है । शव 3 दिन पहले के होने की आशंका जताई जा रही है । शव की हालत को देखते हुए थाना प्रभारी शरद चन्द्रा के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस हत्या की आशंका मानते हुए जाँच में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.