July 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी पूनम राउत रायगढ़ में
आरसीटी महिला क्रिकेट लीग में होंगी शामिल

1 min read
Spread the love

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडी पूनम राउत रायगढ़ में
आरसीटी महिला क्रिकेट लीग में होंगी शामिल
ज़िला में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आरसीटी आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर की महिला क्रिकेट लीग रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने और अतिथि के रूप में फाइनल में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम की सदस्य रही पूनम राउत रायगढ़ पहुंच गई है। समिति के प्रमुख सदस्य रामचंद्र शर्मा, विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा ने बताया कि खेल को प्रोत्साहन देने के लिए और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पूनम राउत का आगमन हो रहा है। इसके लिए पूरे क्रिकेट खिलाडियों को बेसब्री से इंतज़ार था। ज्ञात हो कि 5 जून से 8 जून तक आरसीटी महिला क्रिकेट लीग रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित की जा रही है जिसका फाइनल मैच 8 जून को खेला जाएगा, समापन समारोह सुबह 10.30 बजे आयोजित होगा। इसमें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक और महापौर जानकी काटजू भी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खेल प्रेमियों को रायगढ़ स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.