July 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एन आर आयरन एंड पावर प्राईवेट लिमिटेड के अत्याचार, ग्रामिणों की भूमि हक को जबरन कर रहा कब्जा ग्रामीणों ने कलेक्टर को किया शिकायत

1 min read
Spread the love

एन आर आयरन एंड पावर प्राईवेट लिमिटेड की अत्याचार
ग्रामिणों की भूमि हक को जबरन कर रहा कब्जा कलेक्टर को शिकायत

रायगढ़ — ग्राम शिवपुरी, तहसील और जिला रायगढ़ में एन. आर. आयरन एण्ड पावर प्रा० लि० द्वारा अवैध रूप से किए गए वृक्षों की कटाई से संबंधित है। इस उद्योग ने बिना अनुमति के लाखों पेड़ों और पौधों की कटाई की है, जिसमें लगभग 5 से 6 लाख वृक्ष शामिल हैं। इन वृक्षों को जेसीबी मशीनों का उपयोग करके खोदकर जमीन के नीचे दबाया गया है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर रायगढ़ और वनमंडलाधिकारी के समक्ष कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतें दिनांक 16/1/2024, 12/3/2024, और 20/6/2024 को दर्ज की गई थीं, फिर भी वृक्षों की कटाई पर रोक नहीं लगी है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कंपनी ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया है, जबकि उस जमीन का पट्टा उनके पास है। वे इस अवैध कब्जे के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, और यदि प्रशासन ने उनकी सुनवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने की धमकी दे रहे हैं।
इसके अलावा, लगभग 50 भूमिहीन और दलित परिवारों को सरकार द्वारा खेती के लिए आबंटित भूमि पर भी कंपनी ने कब्जा कर लिया है। यह भूमि सरकार ने शासन को धोखे में रखकर लीज में प्राप्त की है। ग्रामीण अभी भी उस भूमि पर खेती कर रहे हैं और यह मामला माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित है। न्यायालय ने इस भूमि पर स्थगन आदेश जारी किया है।
ग्रामीणों की मांग है कि कंपनी द्वारा किए गए अवैध वृक्षों की कटाई को तुरंत रोका जाए और दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, काटे गए वृक्षों का मुआवजा भी निर्धारित किया जाए। ग्रामीणों ने आगामी जनसुनवाई, जो 23/10/2024 को होनी है, को तत्काल स्थगित करने की भी मांग की है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.