July 25, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद; दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

1 min read
Spread the love

हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद; दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी
रायपुर। हत्या के प्रयास के मामले में चौकी रामनगर एवं थाना गुड़ियारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अविनाश बैरागी (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 की रात प्रार्थी राकेश ध्रव अपने साथी के साथ गोकुल नगर स्थित ग्लोबल स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान अविनाश बैरागी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मामूली विवाद पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राकेश ध्रव और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना गुड़ियारी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। बरामद हथियार के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.