थाने से महज 500 मीटर दूर लाखों की चोरी, कैपिटल मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल ले उड़े चोर
1 min read
थाने से महज 500 मीटर दूर लाखों की चोरी, कैपिटल मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल ले उड़े चोर
पत्थलगांव। जशपुर जिले के बगीचा बस स्टैंड स्थित कैपिटल मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन समेटकर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल बगीचा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। जाते-जाते बदमाशों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक सबा मौके पर पहुंचे, जहां दुकान का शटर टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये के मोबाइल चोरी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। दिनदहाड़े नहीं, बल्कि थाना से चंद कदम दूर हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
