May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कांग्रेस स्थापना दिवस: देश की सेवा में त्याग और बलिदान हमारी विचारधारा – आरती सिंह

1 min read
Spread the love

ांग्रेस स्थापना दिवस: देश की सेवा में त्याग और बलिदान हमारी विचारधारा – आरती सिंहपत्थलगांव। पत्थलगांव कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मंच पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने कांग्रेस स्थापना दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की सेवा में अग्रणी रही है। त्याग और बलिदान हमारी विचारधारा है, जबकि शांति, सद्भाव और भाईचारा हमारी परंपरा है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी अपने सिद्धांतों और मूल्यों को कायम रखने तथा जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ लेते हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि देश की सेवा कांग्रेस पार्टी की सोच और भावना का मूल आधार रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे यह पार्टी आजादी की लड़ाई का आधार बनी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में संघर्ष कर देश को स्वतंत्रता मिली।
प्रदेश सचिव मनोज तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आधुनिक भारत की नींव रखी गई। भारत का विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनना कांग्रेस के महान नेताओं—महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और पंडित नेहरू—की दूरदृष्टि, त्याग और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं के योगदान को भी स्मरण किया।
इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री पवन अग्रवाल, जिला महामंत्री कुलबिंदर भाटिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, आईटी सेल अध्यक्ष मयंक रोहिल्ला, मीना दीदी, मंडल अध्यक्ष देवचंद, खिरोधर यादव, सोनसाय किसान यादव, मुरली यादव, खेमसागर, अमीरसाय, शिवनाथ नाग, मधु नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.