May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कर्ण महान्ति (कायस्थ) समाज रायगढ़ के लिए भवन निर्माण हेतु राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह से की गई मुलाकात

1 min read
Spread the love

कर्ण महान्ति (कायस्थ) समाज रायगढ़ के लिए भवन निर्माण हेतु राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह से की गई मुलाकात

रायगढ़ (छ.ग.) – कर्ण माहन्ति (कायस्थ) समाज रायगढ़ के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य प्रदीप पटनायक ने राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर समाज के लिए एक भवन की मांग की। इस संबंध में प्रदीप पटनायक ने राज्यसभा सांसद से समाज के लिए एक स्थायी भवन के निर्माण हेतु सहयोग की अपील की। सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने समाज के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से लिया और समाज के भवन निर्माण के लिए आवश्यक जमीन की तलाश करने का आदेश राजस्व विभाग को दिया।

राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह की इस पहल से कर्ण महान्ति (कायस्थ) समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों ने राज्यसभा सांसद को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। समाज का मानना है कि इस भवन के निर्माण से समाज की एकता को बढ़ावा मिलेगा और उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यों के लिए एक स्थायी स्थल मिलेगा।

यह कार्य समाज के भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम है, जो उनके सामाजिक विकास और एकजुटता के मार्ग को और सुदृढ़ करेगा। समाज के लोग इस निर्णय को लेकर आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही भवन निर्माण के कार्य की शुरुआत होगी।
यह प्रेस विज्ञप्ति महादेव परिहारी द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.