May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

महिला मोर्चा ने ओपी के प्रचार की कमान संभाली

1 min read
Spread the love

महिला मोर्चा ने ओपी के प्रचार की कमान संभाली

रायगढ़:- महिला मोर्चा रायगढ़ ने भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है।इस क्रम में आज लोइंग मंडल के ग्राम बलेरिया बनोरा महापल्ली बूथ क्रमांक 138,139,140,141 में हिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेत्री शीला तिवारी सविता उपाध्याय लक्ष्मी विश्वास बिना चौहथा चंपा माली आरती सिंह आशा पांडा सुरेखा मिश्रा बाहरतीन साय शहनाज बेगम गायत्री साहब हीरामती साहब उमाबाई कार्तिक मति निषाद सविता नायक नीला यादव कोकिया सिदर सिद्धार्थ कल्पना पांडा सविता यादव कीर्ति बाई के साथ सघन प्रचार प्रसार किया।इस दौरान ज्ञानेश्वरी महिला समिति बनोरा की समस्त बहनें मौजूद रही। महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा शर्मा ने कहा शिक्षा का सबसे अधिक महत्व बेटियो के लिए है क्योंकि सबसे अधिक जवाबदारी महिलाओ की है। मोदी जी ने राजनीति में महिलाओ की भागीदारी 33% करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है और ओपी चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है । शिक्षा को लेकर उनका योगदान सभी जानते है । ओपी चौधरी की दावेदारी को रायगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य बताते हुए महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा ने यह विश्वास दिलाया कि ओपी की जीत जनता के भरोसे की जीत होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.