May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

शहीद नंद कुमार विश्वविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री उमेश पटेल के साथ शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

1 min read
Spread the love

शहीद नंद कुमार विश्वविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री उमेश पटेल के साथ शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़/रायगढ़।स्वर्गीय शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में झीरम में शहीद स्वर्गीय नंद कुमार पटेल एवं दिनेश पटेल के शहादत के अवसर पर पुण्य स्मरण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े,जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,कुलपति ललित पटेरिया,महापौर जानकी काटजू शामिल हुए जहां उन्होंने सर्वप्रथम स्वर्गीय सहित नंद कुमार पटेल जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई कार्यक्रम को सर्वप्रथम कुलपति ने संबोधित किया एवं विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए नंद कुमार पटेल के सपनों को साकार करने की बात कही इसी कड़ी में महापौर जानकी काटजू ने संबोधित किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े ने संबोधित किया और कहा कि नंद कुमार पटेल जी ने छत्तीसगढ़ एवं सारंगढ़ के बहुत कुछ सपना देखे थे खासकर हमारे सारंगढ़ के लिए अगर आज हमारे बीच शहीद नंद कुमार पटेल होते तो बहुत पहले सारंगढ़ जिला बन गया होता शिक्षा के क्षेत्र में किसान के लिए युवा वर्ग के लिए जो सपना देखा था उसे हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने साकार किया है मैं ज्यादा ना बोलते हुए शहीद नंद कुमार शहीद दिनेश पटेल जी को पुनः श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं इसी कड़ी में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने भी संबोधित किया और शहीद नंदकुमार पटेल के संग बिताए यादों को सभी से साझा किया आगे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने संबोधित किया एवं विश्वविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे गतिविधियों की सराहना करते हुए मंच से अपने पिता जी व भाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण वरिष्ठ कांग्रेसी दिलीप पांडे,जगदीश मेहर,शरद यादव कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य,जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण अरुण मालाकार,जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार
विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,अजय बंजारे पार्षद सरिता गोपाल,जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सारंगढ़ राजकमल अग्रवाल,राजीव व मितान क्लब विधानसभा समन्वयक महेंद्र गुप्ता, व्याख्याता भोजराम पटेल पार्षदश्रीमती सरिता गोपाल, विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे एवं समस्त विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी प्राचार्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.