April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बालिका को आते जाते करता था गंदे कमेंट्स, किशोर बालक पर दर्ज अपराध

Spread the love

बालिका को आते जाते करता था गंदे कमेंट्स, किशोर बालक पर दर्ज अपराध…. *रायगढ़* । कल दिनांक 04.10.2022 को पुलिस चौकी खरसिया में बालिका के पिता द्वारा बालिका के सहपाठी लड़के के विरूद्ध आवेदन देकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बालिका के पिता बताये कि आरोपित लड़का, उसकी लड़की के साथ पढ़ता है । लड़की घर में इन्हें बताई कि पिछले अगस्त महीने से लड़का स्कूल से आते जाते समय अभद्र टिप्पणी तथा गंदी- गंदी बाते और गंदे ईशारे करता है । इस संबंध में बालिका के पालक स्कूल में शिकायत किये थे, शिक्षक भी छात्र को समझाइश दिये थे किन्तु उसमें सुधार नहीं हुआ । बालिका के पिता के लिखित आवेदन पर किशोर बालक पर धारा 509 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.